फॉलो करें

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिलचर के सांसद कर रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली 

52 Views
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिलचर के सांसद कर रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली 

चंद्रशेखर ग्वाला बड़खोला, 20 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद्य पिछले 15 जनवरी से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली कर रहे हैं। सांसद परिमल शुक्लवैद्य शिलचर लोकसभा चुनाव क्षेत्र की 162 ग्राम पंचायतों, तीन नगर पालिकाओं और एक नगर निगम का दौरा कर रहे हैं। उनके पुरे टीम अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी ऑफिसों में जागरुकता कार्यक्रम कर रही है । इसी क्रम में आज जिले के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र का छः गांव पंचायत इलाकों का दौरा किया। शुक्लवैद्य ने संवाददाताओं से कहा कि हम सड़क हादसों को कम करने के लिए सड़क यात्रा का संदेश फैलाते जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ, क्षेत्र के पुर्व विधायक किशोर नाथ रैली में अपने कार्यकर्ताओं को लेकर शामिल हुए। किशोर नाथ ने कहा कि समाज के हर वर्ग को ट्राफिक नियमों को पालन करना चाहिए और सचेत रहना चाहिए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल