फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण असम प्रांत द्वारा माधवधाम में पांच दिवसीय घोष वर्ग का आयोजन

237 Views
सुब्रत दास,बदरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण असम प्रांत का घोष वर्ग श्रीगौरी माधवधाम में आयोजित किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण असम प्रांत द्वारा श्रीगौरी माधवधाम में प्रांत घोष बर्ग के पांच दिवसीय वर्ग का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया श्रीभूमि जिला सेवा प्रमुख तथा घोष बर्ग के कार्यवाह संजय मालाकार, कर्मकुंज विभाग प्रचारक नेपाल राय, जिला प्रचारक अभिषेक शील ने। उसके बाद उद्बोधनी वक्तव्य प्रदान किया कर्मकुंज विभाग प्रचारक नेपाल राय ने। यह घोष बर्ग का प्रशिक्षण शनिवार सुबह से शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण असम प्रांत के बराक के तीन जिले और डिमा हासाओ जिले के ४७ जन स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए इस वर्ग में आये। रविवार को इस घोष वर्ग का दूसरा दिन था। इस में ७ जन अनुभवी शिक्षकों द्वारा घोष के छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा इस घोष वर्ग में हाफलोंग विभाग प्रचारक रवीन्द्र दास समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल