फॉलो करें

लाला लखीनगर चाय बागान की धर्मपरायण महिला इंद्रमती गौड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

80 Views

लाला लखीनगर चाय बागान की धर्मपरायण महिला इंद्रमती गौड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

विशेष प्रतिनिधि हाइलाकांदी, 03 दिसंबर:
लाला लखीनगर चाय बागान की धर्मपरायण एवं श्रद्धालु महिला इंद्रमती गौड़ का शनिवार रात शिलचर के एक निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। निधन के समय उनकी आयु 70 वर्ष थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

स्वर्गीय इंद्रमती गौड़ अपने पीछे पति दुर्गाप्रसाद गौड़, चार पुत्रियां, दो पुत्र, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन का समाचार फैलते ही लखीनगर और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय इंद्रमती गौड़, हाइलाकांडी जिले के विशिष्ट समाजसेवी एवं असम प्रदेश भाजपा चाय जनजाति मोर्चा की प्रदेश समिति के सदस्य चौधुरी चरण गौड़ की माता थीं। उनके निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद कृपानाथ मल्लाह, हाइलाकांदी जिला भाजपा अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी, सहायक लोक अभियोजक पृथ्वीश कांति दास, आयनाखाल–राज्येश्वरपुर मंडल अध्यक्ष किरण तेली, क्लब प्रहरी अध्यक्ष अमितरंजन दास, जिला भाजपा के महासचिव संजय राय एवं जवाहरलाल नाथ, असम प्रदेश भाजपा के सदस्य सैकत दत्त चौधुरी, शेखर दे एवं सुब्रत नाथ, असम प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. मिलन दास, आयनाखाल ग्राम पंचायत अध्यक्ष राजकुमार भर, उपाध्यक्ष भूलन शुक्लबैद्य, आयनाखाल चाय बागान के जनरल मैनेजर वी.एस. राठौर, मैनेजर सुमंत चौधुरी सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।

रविवार दोपहर लखीनगर चाय बागान स्थित महाश्मशान में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस धर्मपरायण महिला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल