फॉलो करें

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 23.66 प्रतिशत मतदान

173 Views

नई दिल्ली, 20 मई । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 23.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 32.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 21.11 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 21.37 प्रतिशत, झारखंड में 26.18, लद्दाख में 27.87, महाराष्ट्र में 15.93, ओडिशा में 21.07, उत्तर प्रदेश में 27.76 और पश्चिम बंगाल में 32.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं।

आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक ओडिशा में कुल 21.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल