फॉलो करें

लोकसभा टिकट मिलने पर कंगना रनौत की पहली प्रतिक्रिया

468 Views

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा टिकट मिलने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा को हमेशा से सपोर्ट करती थीं। पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है। ऐसे में वो पूरी निष्ठा के साथ काम करने को तैयार हैं।

पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव मैदान में उतरेंगी। आखिरकार कल, रविवार को इस पर मुहर लग गई। रविवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को मैदान में उतारा है।

इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी का शुक्रिया अदा किया है। कंगना लिखती हैं, “मेरे प्यारे भारत और अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मैं हमेशा बिना शर्त के समर्थन करती आ रही हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे मेरी जन्मभूमि मंडी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं हाईकमान के इस फैसले का पालन करूंगी। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं एक कर्मठ कार्यकर्ता और भरोसेमंद लोक सेवक बनने का प्रयास करूंगी।

कंगना के फिल्मी करियर को देखकर हमेशा यह महसूस होता रहा है कि वह बेहद प्रभावशाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने ”क्वीन”, ”तनु वेड्स मनु” जैसी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं। अब उनकी अगली फिल्म ”इमरजेंसी” आ रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल