फॉलो करें

वरिष्ठ समाजसेवी व आर.एस.एस. के पूर्व खंड संघचालक मणिभूषण सिन्हा का निधन

96 Views

वरिष्ठ समाजसेवी व आर.एस.एस. के पूर्व खंड संघचालक मणिभूषण सिन्हा का निधन

दुर्लभछोड़ा, श्रीभूमि, 01 फरवरी:
श्रीभूमि ज़िले के रामकृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ल्लभछड़ा के विष्णुपुर ग्राम निवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व खंड संघचालक, विशिष्ट चिंतक, पूर्व प्रधान शिक्षक तथा समाजसेवा के प्रति आजीवन समर्पित श्रद्धेय मणिभूषण सिन्हा का कल दिनांक 31 जनवरी 2026 को मध्यरात्रि 12:30 बजे92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

स्वर्गीय सिन्हा विष्णुप्रिया मणिपुरी समाज की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था ‘नुमिउम संघ’ के संस्थापक सदस्य, राधामाधव सेवा-पूजा केंद्रीय समिति के अग्रणी कार्यकर्ता, निखिल विष्णुप्रिया मणिपुरी महासभा की शिंगला आंचलिक समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा भाषा आंदोलन के कर्मठ कार्यकर्ता रहे।

आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातःकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सरस्वती विद्यानिकेतन सहित विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य व्यक्तिगण उनके निवास पर उपस्थित होकर पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

स्वर्गीय मणिभूषण सिन्हा ने आर.एस.एस. की शाखाओं तथा विद्यालयों में शिक्षण के माध्यम से मानव संसाधन निर्माण और संस्कारयुक्त समाज की रचना हेतु आजीवन निस्वार्थ, एकनिष्ठ एवं नीरव कर्मयोगी के रूप में कार्य किया। उनकी मधुर वाणी, सरलता एवं सौम्य व्यक्तित्व के कारण वे समाज के प्रत्येक वर्ग में सम्मानित थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

उनके अथक प्रयासों से वर्ष 1962 के प्रारंभ में तत्कालीन राताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ल्लभछड़ा स्थित छोटे रथघर मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा का शुभारंभ हुआ था, जो आज भी संगठनात्मक कार्यों की प्रेरणा बना हुआ है।

उनके निधन से समाज ने एक अभिभावक-तुल्य मार्गदर्शक को खो दिया है। हम शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके आदर्श, विचार और कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ॐ शांति: 🙏

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल