फॉलो करें

विधायक दिपायन चक्रवर्ती ने ४.५० करोड़ की लागत से स्कूल का शिलान्यास किया

17 Views
यशवंत पाण्डेय, शिलकुड़ी , १० फरवरी : असम राज्य में विकास जोरों पर है , असम राज्य के मुखमंत्री डॉ. हिमन्त बिस्व शर्मा असम में लगातार विकास की ओर ध्यान दे रहे है , आज शिलचर शहर के श्यामाप्रसादरोड स्थित छोटे लाल सेठ इंस्टीटयू का शिलान्यास सिलचर शहर के विधायक दिपायन चक्रवर्ती के हाथों हुआ , ४.५० करोड़ रुपये की लागत से यह शिलान्यास समारोह कछाड़ जिला आयुक्त आयुष गर्ग की मौजूदगी में हुई, यह शिलान्यास समारोह दीप प्रज्वलन  के माध्यम से शुरू हुआ , समारोह लगभग ३ घंटे चला , विधायक दिपायन चक्रवर्ती ने असम राज्य के मुख्यमंत्री की भूरी – भूरी प्रसंशाह की और इस भूमि को दान करने वाले खण्डेलवाल परिवार को आभार व्यक्त किया । शिलान्यास समारोह में छोटे लाल सेठ इंस्टीटयू की प्रधानाध्यापक मुनमुन पॉल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, स्कूल कर्मी , छात्र-म छात्राएँ मौजूद थी,  विधायक ने कहा की , सन १९४१ में यह स्कूल बना था , आज इतना बड़ा जगह हमे मिला है , यह खुशी की बात है , यह स्कूल बच्चों का भविष्य सुधारेगी । विधायक ने कहा की पहले के समय स्कूल की यूनिफॉर्म जो सप्लाइ करते थे , उनके कमीसन देना पड़ता था , मिड-डे-मिल के लिए पैसा देना पड़ता था , पहले शिक्षक की नौकरी के लिए लाख – लाख रुपये देने पड़ते थे , तब जाके स्कूल में अपॉइन्ट्मन्ट मिलता था , इस काले अध्याय को समाप्त करने की लिए मुखमंत्री ने कदम उठाया और आज नतीजा आपके सामने है , हिमन्त विस्व शर्मा की सरकार में काबिलियत के आधार पर नौकारिया होती है , किसिको पैसा नहीं देना पड़ता ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल