फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद गुवाहाटी महानगर ने अंबुबाची मेले में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया 

237 Views
गुवाहाटी, 24 जून । कामाख्या मंदिर में आयोजित अम्बुबाची मेले  में विश्व हिंदू परिषद गुवाहाटी महानगर जिला कमेटी की ओर से तीन नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। ये तीन स्थान कामाख्या मंदिर परिसर, मालीगांव बरा बाजार और कालीपुर केशव आश्रम हैं। कालीपुर केशव आश्रम, गुवाहाटी साहनी कवारिया एनजीओ के सहयोग से ये चिकित्सा शिविर 21 जून से कामाख्या मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ सुबह  11 बजे   मालीगांव  में 22 तारीख को किया गया। कामाख्या मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन का शुभारंभ बोर दलाई कवींद्र शर्मा, छोटू दलाई व संपादक ज्ञानजोती शर्मा ने किया। 21 और 22 जून से, इन तीन शिविरों में, भारत के विभिन्न हिस्सों से भक्तों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और बीमारों को मुफ्त दवाएं प्रदान की गई हैं। विश्व हिंदू परिषद गुवाहाटी शहर के जिलाध्यक्ष शुभाराम बोरा और सचिव चंदन राभा ने आभार व्यक्त किया।महानगर  के  सभी आयाम के कार्यकर्ता  पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी  आए हुएं भक्तगणों का  हार्दिक अभिनंदन  किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल