फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद फैंसी बाजार प्रखंड ने मनाया स्थापना दिवस, किया जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 

239 Views
गुवाहाटी 26 अगस्त: विश्व हिंदू परिषद फैंसी बाजार प्रखंड ने स्थानीय जालान भवन में अपना स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही परिषद की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया गया. इस कड़ी में सबसे पहले परिषद का झंडा फहराया गया. इसके बाद दीप प्रज्वलित कर भारत माता की पूजा की गई. आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव था. इसके अंतर्गत “कृष्ण बनो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहला स्थान पहल राठी को मिला. इस मौके पर भजन गायक मनीराम शर्मा, शिवरतन शर्मा एवं कृष्ण गोयनका ने भजनों की अमृत वर्षा की. कार्यक्रम के अंत में लड्डू गोपाल की आरती की गई एवं सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद के पैकेट वितरित किए गए. विश्व हिंदू परिषद फैंसी बाजार प्रखंड के अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने बताया कि आचार्य परमेश्वरजी ने इस पावन अवसर पर लड्डू गोपाल का अभिषेक कराया मुख्य  यजमान तनसुख राठी व साधना राठी थे।
   इसके पहले परिषद के महानगर अध्यक्ष शिवराम बोरा, असम प्रांत गौ सेवा विभाग के संयोजक कृष्ण कुमार गोयनका तथा भारत विकास परिषद के सचिव अभय घोषाल ने लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने परिषद के सांगठनिक कार्यकलापों के बारे में अपने विचार रखें. इस क्रम में जय सुखराम खाखरा, परमेश्वर शास्त्री एवं भाजपा के पार्षद प्रमोद स्वामी ने भी अपना मंतव्य रखा।
    इस कार्यक्रम में प्रखंड के अध्यक्ष हेमराज शर्मा, सचिव संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी तनसुख राठी, कृष्ण कुमार गोयनका ,पवन स्वामी,विशाल खाखरा,नटवर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, प्रमोद स्वामी, कैलाश शर्मा, मनीराम शर्मा, विजय बजाज, नानक शर्मा, राजेश सुराना तथा मातृशक्ति में साधना राठी, सुनीता राठी सहित अनेक भक्त उपस्थित थे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल