शिलचर की बेटी अमीषा सिंह ने असम विश्वविद्यालय में रचा कीर्तिमान, दो स्वर्ण पदक किए अपने नाम
शिलचर के कटहल रोड निवासी एवं ऑटो श्रृंगार के मालिक उदय सिंह की पुत्री अमीषा सिंह (AMISHA SINGH) ने असम विश्वविद्यालय के समावर्तन (दीक्षांत) समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अमीषा सिंह को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दो-दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
उन्होंने
Birendra–Sodashibala Endowment Award Memorial (2025) के अंतर्गत पीजी स्तर की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में फर्स्ट क्लास फर्स्ट स्थान प्राप्त किया, तथा
एमएससी (M.Sc.) परीक्षा में फर्स्ट क्लास फर्स्ट स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
अमीषा की इस गौरवपूर्ण सफलता पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि न केवल शिलचर बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।





















