फॉलो करें

शिलचर के कनकपुर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजदीप राय ने लिया आशीर्वाद

17 Views

शिलचर के कनकपुर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजदीप राय ने लिया आशीर्वाद

शिलचर,  2 अप्रैल:
पवित्र हनुमान जयंती के अवसर पर शिलचर के कनकपुर रोड स्थित बंकुराम लेन के हनुमान मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गैरिक भारत संस्था के तत्वावधान में पारंपरिक सनातनी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिलचर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजदीप राय ने रात्रि लगभग 8 बजे पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके साथ भाजपा के शिलचर विधानसभा संयोजक मंजूल देव, प्रांजल पाल सहित राजस्थान से आए गुरुकुल भारतमाता मंदिर के आचार्य प्रशांतजी महाराज, गैरिक भारत के केंद्रीय अध्यक्ष मणिभूषण चौधरी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान आयोजकों ने गमछा (उत्तरीय) पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य प्रशांतजी महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने हनुमान चालीसा और हनुमान स्तोत्र का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हनुमानजी चिरंजीवी हैं और त्रेतायुग से लेकर कलियुग तक उनकी उपस्थिति का उल्लेख रामायण और महाभारत में मिलता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रांजल पाल ने विश्वास जताया कि हनुमानजी के आशीर्वाद से डॉ. राजदीप राय भारी मतों से विजयी होंगे और शिलचर, विशेषकर कनकपुर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। वहीं, मणिभूषण चौधरी ने संगठन और भाजपा के पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. राय के नेतृत्व में शिलचर को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

डॉ. राजदीप राय ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमानजी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधायक बनने पर बंकुराम लेन की जर्जर सड़क का प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तम सूत्रधार, बादल दास, संतोष दास, शंकर पाल सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत राय ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल