फॉलो करें

शिलचर के गांधी मेला में कारोबारियों में निराशा, कम भीड़ से कारोबार प्रभावित

16 Views

शिलचर के गांधी मेला में कारोबारियों में निराशा, कम भीड़ से कारोबार प्रभावित

शिलचर, 9 मार्च। शहर के प्रसिद्ध गांधी मेला में इस वर्ष कारोबारियों के बीच गहरी निराशा देखने को मिल रही है। 30 जनवरी को मेले का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद से अब तक अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

मेले में लगाए गए अधिकांश स्टॉलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बिक्री लगभग ठप हो गई है। कई व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार लोगों की आवाजाही काफी कम है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मेले में मौजूद व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि यदि मेले की अवधि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी जाए, तो आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है और इससे उन्हें कुछ हद तक नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है।

व्यापारियों का मानना है कि मेले की अवधि बढ़ाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी अधिक संख्या में लोग पहुंच सकते हैं, जिससे व्यापार में कुछ सुधार हो सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल