फॉलो करें

शिलचर के चेंगकुड़ी रोड पर रहस्यमय हमला, अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल

29 Views
शिलचर के चेंगकुड़ी रोड पर रहस्यमय हमला, अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल
शिलचर के चेंगकुड़ी रोड स्थित नेताजी पल्ली लेन में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हमले की घटना सामने आई। रात लगभग 1 बजे स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार की आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो एक युवक सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत सदर थाना पुलिस और नेशनल हाईवे पेट्रोल पोस्ट को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज भेजा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कुछ युवक हाथ में ईंट लिए घायल युवक को घेरकर उससे बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे उसे जबरन खींचकर ले जाते नजर आते हैं।
हालांकि अब तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और हमले के कारणों का भी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल