फॉलो करें

शिलचर के तरापुर केंद्रीय विद्यालय के सातवीं कक्षा के दिव्यांग छात्र ने चेन्नई में जीता कांस्य पदक

42 Views
शिलचर के तरापुर केंद्रीय विद्यालय के सातवीं कक्षा के दिव्यांग छात्र ने चेन्नई में जीता कांस्य पदक
प्रे.स. शिलचर, 27 जनवरी: चेन्नई में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शिलचर के तरापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र और उभरते पैरा खिलाड़ी विप्रजीत देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विप्रजीत देव ने महाराष्ट्र के नीतिन गोखले को 3-1 सेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें तेलंगाना के हितेश दलवानी के खिलाफ 0-3 सेट से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले का स्कोर 6-11, 8-11 और 10-12 रहा।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर तरापुर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार ने विप्रजीत देव को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशा जताई कि वह आने वाले समय में टेबल टेनिस के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।
शिलचर के इस होनहार पैरा खिलाड़ी की यह सफलता स्थानीय युवाओं और विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल