फॉलो करें

शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने एक दिन में चार मंदिरों का शिलान्यास किया।

57 Views

शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने एक दिन में चार मंदिरों का शिलान्यास किया।

चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर 28 जनवरी: शिलचर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने भारत सेवाश्रम संघ शिलचर शाखा में त्रिदेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में चार मंदिर निर्माण का भुमि पुजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दो स्कूल भवनों का भी भुमि पुजन एवं शिलान्यास किया। मालीनीबील इलाके में भारत सेवाश्रम संघ भारत सेवाश्रम संघ की देखरेख में एक साथ ब्रम्हा, विष्णु, और भगवान शिव का मंदिर में अलग अलग गर्भगृह होगा। इसके अतिरिक्त राधारमण आश्रम में नवनिर्मित विशाल मंदिर का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर आयोजित सभा में विधायक ने कहा कि वर्तमान असम सरकार सनातनियों के उत्थान के लिए निरलस प्रयास कर रही है। इस मंदिर के निर्माण से इलाके के विकास में भी नइ गति प्राप्त होगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दिनों में हिंदूओं पर अनेकों प्रकार का अत्याचार किया गया।उस समय अपने को हिन्दू परिचय देने से अनेक क्षेत्रों के लोग डरते थे। हिंदूत्व के रक्षा के लिए आज की सरकार प्रयासरत है।अब समय है कि हर सनातनियों एक होकर आगे बढ़ने से कोई भी असामाजिक शक्ति बाधा नहीं पहुंचा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वाधीनता के बाद हिंदू प्रधान हमारे देश में हमें पराधीनता की हालत में रहना पड़ा। कांग्रेस के दिनों में अवैध घुसपैठियों को आश्रय दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों की तुलना में भाजपा के शासन काल का दश वर्षों में सौ गुना अधिक विकास कार्य हुआ है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल