फॉलो करें

शिलचर में भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजदीप रॉय की पदयात्रा में सैकड़ों समर्थकों की भागीदारी

21 Views
शिलचर में भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजदीप रॉय की पदयात्रा में सैकड़ों समर्थकों की भागीदारी
शिलचर में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. राजदीप रॉय की पदयात्रा में बुधवार को सैकड़ों समर्थकों का उत्साहपूर्ण जनसैलाब देखने को मिला। यह पदयात्रा काठाल रोड प्वाइंट से घुंघुर वेटेरिनरी प्वाइंट तक लगभग 3 किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
पदযात्रा के दौरान समर्थकों ने उम्मीदवार का उत्तरिय और फूलों से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूरे मार्ग में ‘पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘सीएम हिमंत बिस्व सरमा जिंदाबाद’ और ‘राजदीप रॉय जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर डॉ. राजदीप रॉय ने कहा कि देश और असम की सुरक्षा तथा विकास के लिए जनता को मोदी और हिमंता के नेतृत्व को मजबूत करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है और मतदाताओं से अपील की कि वे भारी बहुमत से भाजपा को समर्थन दें।
इस पदयात्रा में न्यू शिलचर मंडल के अध्यक्ष दुलाल दास (मनी), सह-अध्यक्ष मिठुन रॉय, नीरन पाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल