फॉलो करें

शिलचर में संघ की नेताजी शाखा पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से संपन्न

12 Views
शिलचर में संघ की नेताजी शाखा पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से संपन्न
शिलचर, 19. मार्च:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शिलचर स्थित नेताजी शाखा में आज प्रातःकाल वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
उत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात सुभाषित एवं अमृत वचन का पाठ किया गया। इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख सुजीत कुमार नाथ ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के इतिहास और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने देश और समाज की रक्षा के लिए एक सशक्त एवं विशाल संगठन का निर्माण किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के त्याग, तपस्या और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ को वास्तविक रूप से समझने के लिए उसके कार्यों से जुड़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन शाखा कार्यवाह बाणीपद गोस्वामी एवं मुख्य शिक्षक अमल ऋषि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शाखा के अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल