शिलचर में होली मिलन समारोह की तैयारी तेज, प्रस्तुति बैठक संपन्न
प्रे.स., शिलचर, 24 फरवरी: में आगामी होली मिलन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एवं की संयुक्त प्रस्तुति बैठक आज मेहरपुर स्थित हरिदर्शन परिसर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमती फूलमती कलवार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस वर्ष 15 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक का संचालन श्रीमती सीमा कुमार ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत, नृत्य, हास्य-व्यंग्य एवं पारंपरिक होली गीतों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में दिलीप कुमार, रीता सिंह, श्रीमती नीलम गोस्वामी, श्रीमती रुपाली कोइरी, जवाहरलाल पांडेय, राजू नुनिया तथा जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।




















