फॉलो करें

शिवसागर से 15 किमी दूर CRPF जवान का शव बरामद, जीआरपी ने की रिकवरी

176 Views

शिवसागर, 15 जनवरी।
149 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात जवान सीटी/जीडी विनय कुमार सिंह का शव शिवसागर से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरामद किए जाने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, जीआरपी (Government Railway Police) ने 11-12 जनवरी की रात शव को रिकवर किया।

प्राप्त विवरण के अनुसार, जवान विनय कुमार सिंह 20 दिनों की अर्जित छुट्टी पर घर जाने के लिए 10 जनवरी को जयसागर स्थित यूनिट मुख्यालय से रवाना हुए थे, लेकिन वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच सके। 13 जनवरी को उनकी पत्नी द्वारा यूनिट को सूचना दी गई कि वे अब तक घर नहीं पहुँचे हैं, जिसके बाद सीआरपीएफ ने जयसागर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था।

  1. इसी बीच, जीआरपी द्वारा रेलवे क्षेत्र में एक अज्ञात शव की बरामदगी की गई थी, जिसकी पहचान बाद में सीआरपीएफ जवान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई। विनय सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जमालपुर के पास के गांव के रहने वाले थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। जवान की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जाँच कर रही है।

इस दुखद घटना से सीआरपीएफ बल में शोक की लहर है। विभाग की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल