फॉलो करें

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1176 अंक, निफ्टी भी 364 अंक लुढ़का, रियल्टी और सरकारी बैंक के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

307 Views

मुंबई, सेंसेक्स शुक्रवार (20 दिसंबर) को 1176 अंकों की गिरावट के साथ 78,041 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में भी 364 अंक की गिरावट रही, ये 23,587 के स्तर पर बंद हुआ.
एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में शुक्रवार को गिरावट रही. सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में 3.84 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 2.58 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 2.42 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.07 प्रतिशत की रही.

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजार में जापान के निक्?केई में 0.20त्न की तेजी कोरिया के कोस्पी में 1.30 प्रतिशत की गिरावट है. वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है. एनएसई के डेटा के अनुसार, 19 दिसंबर को विदेशी निवेशकों की नेट सेल 4,224.92 करोड़ रुपए रही. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने ?3,943.24 करोड़ के शेयर्स खरीदे. 19 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.036 प्रतिशत तेजी के बाद पर 42,342 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.087 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,867 और नैस्डैक 0.10 प्रतिशत नीचे 19,372 के स्तर पर बंद हुआ.

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

अमेरिका के फेडरल रेट्स में कटौती और दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर कल यानी गुरुवार (19 दिसंबर) को भारत के शेयर बाजार पर भी देखने को मिली. सेंसेक्स 964 अंकों की गिरावट के साथ 79,218 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी भी 247 अंक नीचे 23,951 के स्तर पर बंद हुआ.

बैंक, मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही. निफ्टी बैंक, मेटल और आईटी सभी इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा नीचे रहे. हालांकि, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.5त्न से ज्यादा की तेजी रही.

बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 2.61 लाख करोड़ रुपए घट गई. 19 दिसंबर को एनएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 449 लाख करोड़ रुपए रहा गया. 18 दिसंबर को यह लगभग 452 लाख करोड़ रुपए था.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल