फॉलो करें

सोशल मीडिया पर नेतन्याहू हत्या की अफवाहें, ईरानी दूतावास ने मिनाब हमले पर जताया आक्रोश

45 Views

सोशल मीडिया पर नेतन्याहू हत्या की अफवाहें, ईरानी दूतावास ने मिनाब हमले पर जताया आक्रोश

समाचार एजेंसी नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बीच सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की अफवाहें फैल गई हैं। ज्यादातर पोस्ट ईरानी यूज़र्स की ओर से की जा रही हैं, और कहा जा रहा है कि यही वजह है कि नेतन्याहू कई दिनों से नजर नहीं आए।

दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने इस दावे पर सीधे टिप्पणी किए बिना कहा, “नेतन्याहू के जीवित या मृत होने का कोई मायने नहीं, एक मिनाबी लड़की का एक बाल भी उसके अस्तित्व से कहीं अधिक मूल्यवान है।” यह पोस्ट ईरान के मिनाब शहर में स्कूल पर इजरायल और अमेरिका के हमले में मारी गई 150 से अधिक स्कूली बच्चियों की मौत पर गुस्सा जताती है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता और अन्य अधिकारियों की शहादत का बदला लेने की कसम के साथ मिनाबी बच्चियों की मौत का बदला लेने की भी प्रतिज्ञा की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर नेतन्याहू हत्या की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल