फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सरस्वती विद्या मंदिर का 29वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

56 Views
स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सरस्वती विद्या मंदिर का 29वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
हीरक बनिक, रामकृष्ण नगर,१३ जनवरी
१२ जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में महान राष्ट्रपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं विद्यालय का २९वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः ९ बजे विद्यालय परिसर में विद्यालय के ध्वज का विधिवत रूप से ध्वजारोहण विद्यालय के माननीय सचिव श्री जयंत कुमार श्याम चौधुरी द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान आचार्या, आचार्य-आचार्याएँ, प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विद्यालय के सचिव, समिति के सदस्य,आचार्य- आचार्याएँ एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। अतिथि स्वागत के पश्चात स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर रामकृष्ण विद्यापीठ के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री जयंत कुमार श्याम चौधुरी, श्री अशोक कैरी एवं श्री धनंजय नाथ ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण चरण में आचार्या श्रीमती शताब्दी पुरकायस्थ ने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रामकृष्ण नगर के मुख्य मार्गों का परिक्रमा करते हुए संपन्न हुई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल