फॉलो करें

हमारे ‘नागर श्री’का भावी शिलचर भ्रमण. ( एक ब्यंग )

211 Views
अभी कल ही में,मैं मिला हमारे शहर के खुद मियां मिट्ठू,समझ गये होंगें, नहीं समझे तो मैं क्या करुं ?आप यूं करो हमारे नागर यानि ‘नागर श्री’, हां अभी तक तो श्री ही लिखूंगा, उनके जाने के बाद,अर्थात् सिलचर जाने के बाद भी तो श्री ही लिखूंगा,नागर श्री अपनी दार्शनिक बुद्धि के अनुसार अमर होते है, अपने विचारों में श्रेष्ठ बुद्धजीवी होते हैं.उनके जैसा न भूतो न भवति .अभी तक दस ही अमर हैं यही सुना था पर उनके सिलचर जाने के बाद क्या लिखूं ये मैं नहीं जानता.अब तो समझ गये होंगे.उनके किसी खंड में ( अभी तक तो साबूत हैं ) जानकारी हो तो उनके लौट कर आने पर ही पूछूंगा कि कहीं आप तो ग्यारहवें नहीं,अगर हैं तो बता दें। ग्यारस देने से बचायें,यदि बचा लेते हैं तो उनसे प्रश्न करुंगा,जो उत्तर मिलता है आपको बता दूंगा कि प्रवास काल में क्या हुआ,श्री लिखें या और कुछ ?ऐसा पूछना साधारण नहीं है,बस इतना ही पूछ लें, सुना है आपकी टिकट कट गई है,कब की है कहां की (कौन से लोक की है) आपको सब मालूम हो जायेगा,उसी अनुसार समारोह करना होगा.कौन सा समारोह,आप स्वयं ही समझदार है,मौके अनुसार,प्रीति भोज और कौन सा. भगवान् से विनती है कि उन्हें हर प्रकार की सफलता और शांति दे ताकि हम सभी डटकर भोज खा सकें, फिर वही बात कौन सा भोज? प्रीति भोज भाई प्रीति भोज, ताकि हम सभी को उनकी तरफ से धन्यवाद मिले और उनको मिले शांति.अशांति देने लीकलकोटीयो कोनी जावे,बस इतना ही लिखकर शान्ति यानि विश्व शांति की प्रार्थना करता हूं .
मुरारी केडिया 9435033060.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल