फॉलो करें

हाइलाकांडी में गागलाछड़ा में 10 दिवसीय नौका पूजा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!

45 Views
हाइलाकांडी में गागलाछड़ा में 10 दिवसीय नौका पूजा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!
प्रे.स. लाला, 24 जनवरी:
हाइलाकांडी ज़िले में पहली बार आज शुक्रवार को गागलाछड़ा क्षेत्र में एक अनोखी और विशाल नौका पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 108 देवी-देवताओं की पूजा का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह और भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नौका पूजा के इस अभिनव आयोजन को देखने और पूजा में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गागलाछड़ा पहुंचकर जुटने लगे हैं। धार्मिक आचार-अनुष्ठानों के माध्यम से 10 दिवसीय नौका पूजा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पूजा के माहौल में पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा है। आज के शुभारंभ कार्यक्रम के समापन के बाद इस संदर्भ में मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वजीत कैरी ने कहा कि हाइलाकांडी में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नौका पूजा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को सामने रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र नौका पूजा में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की। साथ ही दस दिनों तक चलने वाली नौका पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए क्षेत्रवासियों के सहयोग की भी कामना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल