फॉलो करें

हाइलाकांदी में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित 

18 Views
हाइलाकांदी में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित 
प्रीतम दास हाइलाकांदी ७ फ़रवरी :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ तालमेल बिठाते हुए आज हाइलाकांदी में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिले के श्रीकृष्ण सारदा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति से उत्सव का माहौल बन गया। इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-कार्यवाह (केंद्रीय महासचिव) दत्तात्रेय होसबले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से स्वयंसेवकों और समर्थकों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सुबह ठीक ९ बजे वैदिक शांति यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सुबह ११ बजे से मुख्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम जीवंत बन गया। दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का औपचारिक समापन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने हिंदू संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक एकता, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज को और अधिक संगठित व जागरूक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, हाइलाकांदी का यह सम्मेलन भी उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की स्वस्फूर्त भागीदारी के लिए आयोजन समिति की ओर से जिले के सभी नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों के अनुसार हाइलाकांदी की धरती पर आयोजित यह ऐतिहासिक सम्मेलन आने वाले दिनों में जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल