फॉलो करें

हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए सशक्त दावेदार युवा नेता विश्वजीत कोइरी 

15 Views
हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए सशक्त दावेदार युवा नेता विश्वजीत कोइरी 

विशेष प्रतिनिधि हाइलाकांदी, 07 फरवरी: हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए युवा नेता विश्वजीत कोइरी  सशक्त दावेदार के रूप में उभरे हैं। पिछले कई महीनों से हाइलाकांदी के गांव, बस्ती, गली-२, चप्पे-चप्पे की खाक छान रहे हैं।

बराक घाटी की राजनीति में विश्वजीत कोइरी एक सशक्त जमीनी नेता के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। चाय बागान श्रमिकों, छोटे चाय उत्पादकों और वंचित समुदायों के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक जनप्रिय नेता बनाती है। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बिस्वजीत कोइरी लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं।
राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त बिस्वजीत कोइरी ने कई सामाजिक संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। वे ऑल बराक वैली स्मॉल टी ग्रोअर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के साथ-साथ बराक वैली टी यूथ वेलफेयर सोसायटी के महासचिव भी हैं। चाय श्रमिकों की समस्याओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी देवी कोइरी स्वयं दो बार सिंगलाछोरा ग्राम पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिससे जनसेवा की परंपरा उन्हें विरासत में मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर विश्वजीत कोइरी की सोच स्पष्ट और विकासोन्मुख है।
बराक घाटी के समावेशी विकास, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध बिस्वजीत कोइरी आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल