10 Views
हाइलाकांदी, 8 अप्रैल:अगले कल विधानसभा चुनाव हैं।
हाइलाकांदी जिला प्रशासन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सुचारू रूप से कराने के लिए तैयार है। जिले के हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 उम्मीदवारों और आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 उम्मीदवारों की भाग्य का निर्धारण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में होगा। बुधवार सुबह से हाइलाकांदी के सरकारी विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल प्रांगण से इभिएम, भिभिप्येट सहित प्रयोजनीय वोटिंग सामग्री संग्रह कर कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग कर्मयों ने अपनी भोट केंद्र के लिए रवाना हुई। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, वोटिंग प्रक्रिया को सुष्ठु रुप से सम्पन्न करने के लिए जिले में कुल 2,492 पोलिंग कर्मयों तैनात किए गए हैं। इनमें 200 महिला कर्मी हैं।
जिला प्रशासन जिले के 623 पोलिंग स्टेशनों पर सुष्ठु रुप से वोट ग्रहण कराने के लिए तैयार है। इस वार चुनाव में जिले के 4 लाख 99 हजार 988 मतदाता अपने गणतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करेंगे। जिले के 50 पोलिंग स्टेशन पूरी तरह से महिला भोट कर्मी द्वारा परिचालित होगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाइलाकांदी जिले में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। जिला चुनाव अधिकारी और जिला आयुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि, जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की 21 कंपनियों को तैनात किया है। जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा बलों तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 157 झुकिपूर्ण (क्रिटिकल )पोलिंग स्टेशनों पर पर्याप्त केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुबह 7 बजे से भोट ग्रहण शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। जिला आयुक्त जैन ने हाइलाकांदी जिले के सभी वोटर से अपना कीमती वोट डालने की अनुरोध किया।





















