फॉलो करें

हिंदी में रोजगार की अपार संभावनाएं

40 Views
प्रे. स. शिलचर, 27 जनवरी: विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर “वैश्विक पटल पर हिन्दी और रोजगार की संभावनाए” विषय पर असम विश्वविद्यालय, शिलचर में 27/01/2026 को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में असम विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. जी. पी. पाण्डेय तथा महिला महाविद्यालय, शिलचर के प्राचार्य डॉ. सुजीत तिवारी अतिथि विद्वान के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत की प्रेरणा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. प्रदोष किरण नाथ एवं वित्त अधिकारी डॉ. शुभदीप धर भी उपस्थित रहे। माननीय कुलसचिव महोदय ने इस अवसर पर विचार रखते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी की समृद्धि के साथ- साथ रोजगार के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ रही हैं। वित्त अधिकारी महोदय ने हिन्दी को बढ़ावा दिए जाने के हेतु अधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. जी. पी. पाण्डेय जी ने भाषा को संस्कृति एवं सभ्यता का वाहक माना और बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी भाषा को प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।डॉ. सुजीत तिवारी, महिला महाविद्यालय, शिलचर ने आज के समय में भाषा संबंधित विवादों पर दुःख व्यक्त किया तथा आधुनिकता के दौर में अनुवाद, हिन्दी संबंधित रोजगार की बहुतायत बढ़ती मांग को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. अजिता तिवारी, दृश्य काल कला विभाग से डॉ. राजन कुमार वैद्य एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. अविनाश कुमार ने विषय पर अपने बहुमूल्य विचार दिया। कार्यक्रम में राजभाषा अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम के संचालन में राजभाषा प्रकोष्ठ के कर्मी श्री. पृथ्वीराज ग्वाल, मिली रानी पाल एवं श्री. संतोष ग्वाला का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल