फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिपावली

343 Views

शिमला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह सेना के जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे.

देश की सीमा रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पीएम मोदी हर साल सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं. इस बार भी नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा, ‘देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं. ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए.’ इससे पहले पीएम ने दिवाली को लेकर लोगों से स्वदेशी उत्पादन खरीदने की अपील की थी.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा था कि आइए इस दिवाली हम नमो ऐप पर वोकल फॉर लोकल के साथ भारत की उद्यमशीलता और रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं. ऐसे उत्पाद खरीदें जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों और फिर नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ सेल्फी साझा करें. अपने मित्रों और परिवार को इस कड़ी में शामिल होने और सकारात्मकता की भावना फैलाने का आह्वान करें.

प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद से हर साल नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने के लिए सैनिकों के बीच पहुंचते हैं. नरेंद्र मोदी ने 2014 में दीपावली के मौके पर सियाचिन ग्लेशियर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में पंजाब के अमृतसर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के किन्नौर में सैनिकों के बीच दीपावली मनाई थी. 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ प्रधानमंत्री ने दीपों का पर्व मनाया था. इसके बाद वर्ष 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के केदारनाथ पहुंचे थे. हरसिल गांव में भारत-चीन सीमा के पास सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

साल 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी के सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में मनाई. पीएम मोदी ने 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा सेक्टर में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई तो 2022 में करगिल की पहाड़ियों पर सेना के जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल