फॉलो करें

होजाई ज़िला दिवस का 10वाँ उत्सव सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ मनाया गया

33 Views
होजाई ज़िला दिवस का 10वाँ उत्सव सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ मनाया गया
होजाई, 25 जनवरी: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आज होजाई ज़िला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे श्रीमंत शंकरदेव नगर के कचहरी मैदान से एक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। जिले के विभिन्न भाषा-भाषी तथा जाति-जनजातीय समुदायों की अपनी-अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश करती इस विशाल शोभायात्रा से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। कचहरी मैदान से शुरू हुई यह शोभायात्रा बरबहा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः कचहरी मैदान में ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में असम की प्रसिद्ध गायिका बर्णाली कलिता ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में होजाई की सम्माननीय जिला आयुक्त विद्युत विकास भागवती, होजाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकृष्ण घोष तथा लामडिंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिबू मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। करीब 3000 से अधिक लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी के साथ यह शोभायात्रा होजाई के सामाजिक सौहार्द और समरसता का एक अनूठा उदाहरण बनकर सामने आई। विभिन्न पारंपरिक वेशभूषाओं और लोक-नृत्यों की गूंज से पूरा मार्ग जीवंत और आकर्षक बन उठा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल