फॉलो करें

होजाई शहर में बड़े ही  हर्षोल्लास के साथ सूर्य की  पूजा आराधना की गई

147 Views

होजाई 27 अक्टूबर  होजाई शहर में बड़े ही  हर्षोल्लास के साथ डूबते हुए सूर्य की  पूजा आराधना की गई । छठ व्रत धारीयों  ने संध्या 5:34 से पहले डूबते हुए सूर्य का अर्ग दिया तथा अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने हेतु सूर्य देवता से कामना की ।होजाई शिव मंदिर स्थित पोखरी पर हजारों की संख्या में पुरूष एवं  औरतो ने धूप दीप फल फूल ठेकुआ लेकर घाट पर पूजा अर्चना की और  दूध और जल से सूर्य देवता को अर्ग  दिया ।वही होजाई नया बाजार स्थित पोखरी पर भी  हजारों भक्तों का ताता लगा हुआ था। सभी भक्त  भक्ति भावना एवं श्रद्धा से भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा होजाइ के  आमतोला मिलिक बस्ती  मंडोली कपिल नदी के तट पर ब्रतधारीयो ने ने  पूजा अर्चना की। होजाई के विशिष्ट पंडित पुना तिवारी ने लोगों को छठ महापर्व के महिमा के  बारे में विस्तार पूर्वक इसके धार्मिक महत्व के बारे में बताया।उक्त अवसर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।पुलिस बल कानून ब्यवस्था बनाये रखने में लगे हुए थे।जिससे कोई अघटन न हो।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल