फॉलो करें

2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कछाड़ दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया

31 Views
2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कछाड़ दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 10 फरवरी : 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काछाड़ जिले में अपनी सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने एक दिवसीय दौरे पर काछाड़ जिले के लखीपुर और उधारबंद क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
उधारबंद क्षेत्र में बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत 119 नंबर वुथ में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा फहराया और बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्टिकर अभियान में भी भाग लिया। कार्यक्रम में काछाड़ जिला भाजपा अध्यक्ष रुपम साहा, मंत्री कौशिक राय, विधायक मिहिर कांति सोम, निहार रंजन दास, राजदीप ग्वाला सहित कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय भाजपा नेता उपस्थित रहे।
इसके बाद दिलीप सैकिया लखीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश की जनता शोषण की राजनीति से त्रस्त थी, जबकि भाजपा सरकार ने विकास और प्रगति को राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता पहले से कहीं अधिक संतुष्ट और खुश है।महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने देश की राष्ट्रपति का उदाहरण दिया और कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर मिला है, जो कांग्रेस के दौर में संभव नहीं हो सका।
प्रदेश अध्यक्ष के इस काछाड़ दौरे के दौरान एक और राजनीतिक तस्वीर उभरकर सामने आई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संभावित विधानसभा टिकट प्रत्याशी उनके इर्द-गिर्द सक्रिय नजर आए। कोई मुलाकात के जरिए, तो कोई कार्यक्रमों में साथ चलकर प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने और उनका विश्वास जीतने की कोशिश करता दिखाई दिया। इससे साफ संकेत मिलता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर भी राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं।
कुल मिलाकर, दिलीप सैकिया का कछाड़ दौरा न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास रहा, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।इस अवसर पर दिलीप सैकिया के साथ, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, जिला भाजपा महासचिव अमिताभ राय सहित अन्य कई नेता उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल