फॉलो करें

6 और 7 दिसंबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा बराक घाटी के दो दिवसीय दौरे पर

283 Views
काछाड़ और हाइलाकांदी में लगातार जनसभाएँ; MMUA के तहत चेक वितरण, साथ ही मधुरा पुल का शिलान्यास
शिलचर, 5 दिसंबर: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा आगामी 6 और 7 दिसंबर को बराक घाटी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे काछाड़ और हाइलाकांदी जिलों में आयोजित कई महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा 6 दिसंबर को शिलचर पहुँचने के बाद सीधे हाइलाकांदी रवाना होंगे, जहाँ वे सुबह 11:15 बजे हाइलाकांदी मेला मैदान में मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (MMUA) के तहत चेक वितरण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में वे काछाड़ जिले के धोलाई विधानसभा क्षेत्र स्थित बोरजलेंगा मैदान में दोपहर 1:15 बजे आयोजित एक अन्य MMUA चेक वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहाँ बड़ी संख्या में लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
अगले दिन, 7 दिसंबर को, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे बहुप्रतीक्षित मधुरा पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बराक घाटी की कनेक्टिविटी के लिए इस पुल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके निर्माण से जिलों के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके बाद वे उधारबंद के डी.एन.एच.एस. मैदान में सुबह 11:30 बजे आयोजित MMUA चेक वितरण समारोह में भी भाग लेंगे।
अपने व्यस्त कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर में गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे, जिससे बराक घाटी का उनका दो दिवसीय दौरा सम्पन्न होगा।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बराक घाटी क्षेत्रीय कार्यालय, शिलचर, असम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल