फॉलो करें

दुमदुमा के अधिवक्ता वशिष्ठ कुमार सिंह के निधन से अंचल में शोक।

32 Views
दुमदुमा के अधिवक्ता   वशिष्ठ कुमार सिंह के निधन से अंचल में शोक।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 10 जनवरी : — दुमदुमा के अधिवक्ता वरिष्ठ कुमार सिंह (बी के सिंह ) के निधन से अंचल में शोक की लहर फैल गई। दुमदुमा डेली बाजार के निवासी अधिवक्ता तथा नोटरी पब्लिक बी के सिंह (66) का कल रात डिब्रूगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में ही उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वे कल तिनसुकिया अदालत भी गए थे और वापस आते समय उन्हें  गैस की तकलीफ़ हो गई थी। उन्हें पहले दुमदुमा एफ आर यू अस्पताल ले जाया गया और बाद में तिनसुकिया सिविल ले जाया गया। संकटजनक अवस्था होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डिब्रूगढ़ ले जाते समय रास्ते में चबुआ के नजदीक उनकी मृत्यु हो गई। स्व सिंह  बहुत धार्मिक थे और दुमदुमा के सभी समुदायों से सारोकार  रखते थे। वे खासकर असमिया समाज से बहुत जुड़े हुए थे। वे कई वर्षों से दुमदुमा असमिया पूजा और नाट्य मंदिर समिति और दुमदुमा शाखा साहित्य सभा के सदस्य हैं और दोनों संगठनों की कार्यकारिणी समिति के पूर्व सदस्य हैं। उन्होंने असम साहित्य सभा के आजीवन सदस्यता के लिए कुछ दिन पूर्व ही अपना आवेदन जमा किया था ।  दुमदुमा में अपने भोजपुरी समुदाय की संस्थाओं के साथ भी उन्होंने अच्छे संबंध बनाए रखे । उन्होंने कई वर्षों तक नोटरी पद पर भी रहे ‌। वे अपने पीछे पत्नी और एक बेटा, जो एक डॉक्टर है सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर तिनसुकिया बार एसोसिएशन, दुमदुमा असमिया पूजा और नाट्य मंदिर समिति, दुमदुमा शाखा साहित्य सभा, दुमदुमा नामघर समिति , दुमदुमा वरिष्ठ नागरिक संस्था , एलोरा विज्ञान मंच दुमदुमा शाखा, हनुमान मंदिर समिति, हिंदुस्तानी दुर्गा पूजा समिति, पूर्वोत्तर हिन्दूस्थानी सम्मेलन भोजपुरी परिषद
भोजपुरी युवा छात्र परिषद , असम विज्ञान समिति दुमदुमा शाखा। दुमदुमा बंगीय दुर्गाबाड़ी , दुमदुमा मारवाड़ी पंचायती भवन , चेम्बर आफ कामर्स सहित कई संगठनों ने गंभीर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से वृहत्तर अंचल तथा दुमदुमा के भोजपुरी समाज को एक अपूर्णिय क्षति हुई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल