41 Views
दुमदुमा में आट्सा का बिसाकोपी चाय फेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 28 जनवरी :– तिनसुकिया जिला के दुमदुमा में बिसाकोपी चाय बागान के चाय फेक्ट्री के सामने आज केंद्रीय समिति के आवाहन पर दो घंटे का धरना प्रदर्शन आट्सा ने किया । असम चाय जनजाति छात्र संस्था की रूपाई साइडिंग उपशाखा समिति के सौजन्य से चाय श्रमिकों के सहयोग से फेक्ट्री के मुख्य गेट के सामने विभिन्न मांगों को लेकर दो घण्टे का धरना प्रदर्शन किया। यह धरना चाय बागान की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया गया। उन्होंने चाय श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 551 रूपए तक वृद्धि करने , चाय बागान के सेवानिवृत्त श्रमिकों की पी एफ , ग्रेजुएटि का धन अतिशीघ्र ही आदाय करने सहित विभिन्न 15 मांगों को लेकर नारेबाजी की । उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के अन्य राज्यों में श्रमिकों की मजदूरी असम के मजदूरों की मजदूरी से कई गुना कम है । बढ़ती मंहगाई में मजदूरों को घर चलाने में काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक स्मारक पत्र बागान प्रबन्धक को प्रदान किया ।



















