फॉलो करें

नवरात्रि पर मालूग्राम में भोजपुरी कवि सम्मेलन, चैत माह की महिमा पर गूंजा काव्य

55 Views
नवरात्रि पर मालूग्राम में भोजपुरी कवि सम्मेलन, चैत माह की महिमा पर गूंजा काव्य

मालू ग्राम, 21 मार्च 2026: चैत माह एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर मालू ग्राम में “भोजपुरी कवि सम्मेलन” एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चैत माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर अपने विचार और स्वरचित कविताओं के माध्यम से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री बाबुल नारायण कानू, डॉ. रीता सिंह यादव, श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री मनीष कुमार पांडे, श्रीमती रीता लोहार, श्रीमती कमला सोनार सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और रसपूर्ण बना दिया। विशेष आकर्षण के रूप में प्रियांगी सिंह ने माता रानी का रूप धारण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जबकि श्रीमती बिंदु सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम को तीन चरणों में संपन्न किया गया। प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में भोजपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तृतीय एवं अंतिम चरण में कवियों ने अपनी मनपसंद स्वरचित कविताओं का पाठ किया, जिससे पूरे वातावरण में रामनवमी की भक्ति और उल्लास का संचार हुआ।

पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन महर्षि विद्या मंदिर की हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह ने किया। कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती मालविका भट्टाचार्य एवं कल्पना देवी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने NE-24 परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इसी आशा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।्

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल