फॉलो करें

शिलचर-उधारबंद मार्ग और शिलचर-जिरीबाम मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित 

519 Views
शिलचर एवं उधारबंद प्रादेशिक सड़क संभाग द्वारा जारी अधिसूचना में सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि शिलचर कुम्भीरग्राम रोड (गोसाईपुर से कुम्भीरग्राम) 2 और 3 किमी बाढ़ का पानी अत्यधिक बढ़ गया है। अगली सूचना तक वाहनों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। विभाग ने आम जनता से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया हैं।
प्रशासन की तरफ से सूचित किया गया है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्री लाठीग्राम -काचाकांति कालीबाड़ी रोड होते हुए एयरपोर्ट जा सकेंगे।
शिलचर-जिरीबाम मार्ग यातायात के लिए बंद किया गया। लोक निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सभी को सूचित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 (शिलचर-जिरीबाम मंडल) सड़क के दोनों ओर (लबंखाल क्षेत्र) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। भूस्खलन/डूबने वाली सड़क अगले आदेश तक बंद रहेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल