फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंग्लैंड में बड़ा बदलाव, 9 खिलाड़ी हुए बाहर, बेन स्टोक्स की भी छुट्टी

478 Views

लंदन. साल 2019 में अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम से उम्मीद थी कि वह भारत में अपने खिताब का बचाव करेगी. लेकिन जॉस बटलर की कप्तानी वाली ये टीम खिताब का बचाव तो दूर सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई. ये टीम नौ मैचों में से किसी तरह तीन मैच जीत पाई और 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर सकी. वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इंग्लैंड को वेस्टइंडीज का दौरा करना है. इस दौरे के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है जिसमें बड़े बदलाव हुए हैं. वर्ल्ड कप में जो टीम चुनी गई थी उसमें से नौ खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है.

वर्ल्ड कप खेलने वाली इंग्लैंड टीम में से सिर्फ छह खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए बनाए रखा गया है. इन खिलाड़ियों में कप्तान बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, गस एटिंगसन,ब्रायडन कार्स को टीम में बनाए रखा गया है. बाकी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. ईसीबी ने जो बयान जारी किया है उसमें बताया गया है कि वनडे टीम में छह खिलाड़ियों को बनाए रखा है लेकिन जो खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

जो खिलाड़ी बाहर गए हैं उनमें कप्तान बटलर के कहने पर वर्ल्ड कप से पहले वनडे में संन्यास लेने का फैसला वापस लेने वाले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है. उनके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी बाहर किया गया है. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड मलान, जो रूट, मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली के नाम भी शामिल हैं. डेविड विली ने पहले ही वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था इसलिए उनका नाम भी इस टीम में नहीं हैं. जो नए चेहरे आए हैं टेस्ट डेब्यू कर चुके जॉश टंग और जॉन टर्नर हैं. इन दोनों को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है.

जो खिलाड़ी आए हैं उनमें युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद, जैक क्रॉली, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, ऑली पोप, फिल सॉल्ट के नाम हैं. रेहान, डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, टंग, टर्नर को टी20 में भी जगह मिली है. वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे मोईन अली, आदिल रशीद, वोक्स और टॉप्ली को टी20 में जगह जरूर दी गई है.
इंग्लैंड को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत तीन दिसंबर से हो रही है. दूसरा मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा. ये दोनों मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स में खेला जाएगा. नौ दिसंबर को बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में तीसरा वनडे खेल जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बारबाडोस से ही 12 दिसंबर को होगी. दूसरा और तीसरा मैच 14 और 16 दिसंबर को ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. चौथा और पांचवां टी20 मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 और 21 दिसंबर को खेले जाएंगे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल