फॉलो करें

दुमदुमा में 72 प्रतिशत मतदान ,बारिश में भी मतदान केंद्र पर डटे मतदाता।

182 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 19अप्रेल –लखीमपुर लोकसभा के अन्तर्गत दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र में कल 72% मतदान हुआ। सुबह 6:00 बजे से ही दुमदुमा के कई बुथो में लोगों को भीड़ देखने को मिल रही थी। दोपहर बाद इंद्रदेव के व्यवधान भी मतदाताओं को लोकतंत्र इस महापर्व में रुकावट नहीं डाल पाया। मतदाताओं में वोट देने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। बारिश थमने के बाद बुथो में लोगों की भीड़ देखने को मिली। अधिकांश बुजुर्ग एवं शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए पोस्टल बैलेट बॉक्स की सुविधा नहीं मिलने पर के कारण मतदान केंद्र में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा । दुमदुमा अंचल के मतदान केन्द्र न . 83 एवं 78 में शाम 5:00 बजे के बाद भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं नये युवा युवतियों के द्वारा प्रथम बार मतदान करने पर खुशी देखी गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल