फॉलो करें

जम्मू की नियंत्रण रेखा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

353 Views

जम्मू, 14 मई.  जम्मू के बाहरी इलाके खौर के पल्लनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव से पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जम्मू के बाहरी इलाके खौर के पल्लनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा के पास मिलन दी खुई गांव से गिरफ्तार किया गया है। घुसपैठिए ने अपनी पहचान कराची निवासी जहीर खान के रूप में बताई है।

अधिकारियों ने बताया कि उसे स्थानीय पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उसने कहा कि वह अनजाने में सीमा पार कर आया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

राजबाग इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में ग्रामीणों ने भोजन की तलाश में पांच संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह एक घर में घुस गया और खाना मांगा। गांववासियों ने उनकी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना दी लेकिन वे घटनास्थल से भाग गए।

इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस, सेना और बीएसएफ ने राजबाग इलाके के जुथाना गांव में संयुक्त तलाशी अभियान तब शुरू किया। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन बीएसएफ के महानिरीक्षक जम्मू फ्रंटियर डीके बूरा के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान की निगरानी के लिए कठुआ पहुंचे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल