फॉलो करें

हिंदी भाषा में आकाश आईट्यूटर का शुभारंभ

397 Views

जयपुर, 14 मई । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए नया कदम उठाते हुए हिंदी भाषा में आकाश आईट्यूटर का शुभारंभ किया है। यह नई सेवा हिंदी माध्यम में छात्रों को नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) और विभिन्न स्कूल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा सामग्री प्रदान करेगी। यह भारत में विभिन्न राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने की एईएसएल की योजना का प्रतीक है। भविष्य में जेईई के लिए भी यही सुविधा प्रदान की जाएगी।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने लांच के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि आकाश आईट्यूटर हर छात्र के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा। हिंदी में आकाश आईट्यूटर वीडियो व्याख्यान, अध्ययन सामग्री, अभ्यास परीक्षण और संदेह-समाधान सत्र सहित कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल