फॉलो करें

महाराष्ट्र : 10वीं मंजिल से कूदकर IAS की बेटी ने की आत्महत्या, इस वजह से थी परेशान

280 Views

मुंबई. महाराष्ट्र कैडर के एक आईएएस अधिकारी विकास चंद्र रस्तोगी एवं राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. लिपि की उम्र 27 साल है. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे नरीमन प्वाइंट स्थित अपने सरकारी आवास पर लिपि ने 10वीं मंजिल से छलांग मार दी. उसको तुरंत जीटी रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लिपि सोनीपत में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी.

पता चला है कि वह अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर चिंतित थी. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिपि ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है. कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल