फॉलो करें

आपातकाल  में लोकतंत्र की हत्या– तनसुख राय राठी

314 Views
25 जून 1975 के मध्य रात्रि हिंदुस्तान के इतिहास की वह घड़ी थी जब स्वतंत्रता के बाद भी लोकतंत्र की हत्या की गई ।
   अपनी कुर्सी बचाने के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार ने 1975  में देश पर आपातकाल थोप कर लोकतंत्र के साथ जिस तरह से क्रूर मजाक किया वह स्वतंत्र भारत में भयावह और अकल्पनीय था संविधान को धता बताते हुए सबसे पहले प्रेस का गला घोट कर संपूर्ण देश को बंधुआ मजदूर बना दिया देश के हजारों विरोधी नेताओं को रातों रात घरों से उठाकर के जेल में डाल दिया गया श्री अटल बिहारी वाजपेई,  श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी, श्री जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस आदि अनेक नेताओं को जेल में डाल दिया गया हर नगर, हर गली,हर शहर और हर कार्यालय में दहशत का माहौल बनाया गया इस तानाशाही को देश भर से चुनौती मिली राष्ट्रीय स्वयं संघ के अलावा अन्य विभिन्न संगठन, जनसंघ, भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद,मजदूर संघ इत्यादि 30 संगठनों के लाखों कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में “लोक संघर्ष समिति” के नाम से सत्याग्रह किया हर प्रांत में हजारों की संख्या से देश भक्तों के खिलाफ सड़कों पर उतरे यह जानते हुए कि ऐसा कार्य करने से उन्हें भारत रक्षा कानून अधिनियम के अंतर्गत अनंत काल तक जेल में ठूंस दिया जाएगा फिर भी अपने देश के लिए वे अड़े रहे आज की पीढ़ी को विश्वास नहीं होगा कि यदि कोई व्यक्ति भारत माता की जय का नारा लगा दे तो उसे तत्काल देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता था फिर कोई न्यायालय भी उसे नहीं बचा सकता था वस्तुत: पूरा भारतवर्ष वकील नहीं,दलील नहीं,अपील नहीं, के तंत्र से शासित हो रहा था इसी बर्बरता से परिचित होने के बावजूद देश के लगभग लाखों देशभक्तों ने भारत माता की जय कार करते हुए पुलिस के घिनौनेपन का शिकार होकर महीनों तक जेल रहे। आपातकाल के विरोध में पूरे देश में 44 हजार लोगों को डी.आ.आर.की धारा में गिरफ्तार किया किया गया ।सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानी आपातकालीन समय में ही जेलों में शहीद हो गए यह वह दौर था जब यह कल्पना तक नहीं की जा सकती थी कि इस तानाशाही के खूनी पंजे से देश कभी निकल पाएगा।
  यह तो समग्र देशवासियों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हजारों कार्यकर्ताओं की त्याग,तपस्या व बलिदान की अटूट भावना ही थी जिसके कारण 19 महीने में ही देश में लोकतंत्र की पुनः बहाली हो सकी और देश पुन:खुली हवा में सांस लेने में समर्थ हुआ।
 ऐसे थे हमारे संघ के वीर सपूत जिन्होंने संकट में घिरे देश के पवित्र संविधान की गरिमा को बचा लिया गलत रास्ते में धकेले गए इतिहास को दोबारा पटरी पर ले आए और  और देश में पुनः लोकतंत्र की स्थापना हुई एवं
देश की भावी पीढ़ी के लिए एक अद्भुत एवं अनुकरणीय उदाहरण  प्रस्तुत किया
  असम प्रांत में भी इंदिरा सरकार की तानाशाही से प्रदेश अछूता नहीं रहा गुवाहाटी में भी केसरदेव बावरीजी, महावीर जी स्वामी, महावीर जी अग्रवाल, वासुदेव गोस्वामी और श्री भास्कर शर्मा, मोतीलालजी जालान,ओमजी शर्मा,रमाशंकर राय, हरे कृष्ण भराली, नव कांत बरुवा,प्रांतोष राय,आलोक के संपादक चंद्रकांत महंतों विपिन कलिता आदि  अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया स्वर्गीय मोतीलालजी जालान कहते थे “कि 25 जून आपात काल का वह समय स्मरण आता है तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
देश के हर प्रांत में रहने वाले  हम जैसे अनेक देशभक्तों ने असहनीय पीड़ा को भुगता है पुलिस ने  देशहित में आगे आये देशभक्तों के साथ बर्बरता पूर्वक अमानवीय व्यवहार किया गया और जोरहाट से श्री गोवर्धन प्रसाद अटल को गिरफ्तार किया गया उस समय श्रीकांत जोशी प्रांत प्रचारक थे उन्हें मधुकर जी और हमारे आदरणीय पिताजी प्रांत व्यवस्था प्रमुख भँवर लाल जी राठी को गिरफ्तार करने हेतु सरकार ने पहले ₹1000 इनाम रखा गया उसके बाद में सरकार ने उसे बड़ा करके ₹5000 तक कर दिया परंतु फिर भी सरकार इनको गिरफ्तार नहीं कर सकी उस समय भूमिगत रहकर के संघ का काम किया जिसमें ओमप्रकाश दारुका, कैलाश शर्मा जी, दुर्गा प्रसादजी  चर्खा,महावीर भार्गव, अभय घोषाल,राम आशीष ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने काम किया।
         लोकतंत्र सेनानियों के लिए *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने* लोकसभा में 25 जून 2019 को अपना भाषण में कहा था कि –
 “आपातकाल लगाने का दिन *काले दिन के रूप में* इसीलिए मना रहे हैं कि भविष्य में कोई भी सरकार ऐसा कदम कदापि न उठा सके, आज हम जिस लोकतंत्र में खड़े हैं वह आपातकाल में संघ के कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी देकर ही बचाया गया है ‌और जिन-जिन लोगों ने कुर्बानियां दी उन सभी का केंद्र स्तर पर भी सम्मान किया जाना चाहिए,इससे आगे आने वाली पीढ़ी भी प्रेरित होगी और अपने देश के विरोध में खड़े होने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए अपने देश की रक्षा एकजुट होकर करेगी।
*सबसे पहले है अपना देश,*
*रहें भले ही हम कोई प्रदेश,*
*एकजुट हो करें देश की रक्षा,*
 *चाहें अलग हो भाषा या वेश।।*
तनसुख राय राठी
(लोकतंत्र सेनानी)
विश्व हिंदू परिषद
 गुवाहाटी महानगर
 मीडिया प्रभारी
मोबाइल नं.   6001609101
                    9957829718

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल