फॉलो करें

बदरपुर रेलवे कालीबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पालन

281 Views
सुब्रत दास,बदरपुर: बदरपुर रेलवे कालीबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शुक्रवार २१ जून को सुबह ५ बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरएसएस के कुटुंब विभाग के सदस्य बानिब्रत चक्रवर्ती, बदरपुर शहर के कार्यबाह नयनमणि मुहुरी, अधिवक्ता दिलीप कुमार दास, विश्व बरन बरुआ ने दीप जलाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रारंभ किया। इस अनुष्ठान में भारतीय वैदिक मंत्रों से योग का शुभारंभ किया शारदा चरण डे कॉलेज के शारीरिक शिक्षण विभाग के प्रोफेसर मिथुन सरकार, बदरपुर पतंजलि तहसील प्रभारी समरजीत दे (बाबलू) और आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक निलॉय दास। अंतर्राष्ट्रीय योग अनुष्ठान समाप्त होने के बाद भारतीय जातीय महिला फुटबॉल के दल में नियुक्त पानी वाली पुष्पा साहू ओर महिला फुटबॉल दल के अनामिका सिन्हा, दीप शिखा दास को गमछा पहनाकर स्वागत किया। यह खबर मिथुन सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदान कया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल