फॉलो करें

फिल्म नमक हलाल का गाना पग घुंघरू बांध की रिकॉर्डिंग कैसे हुई?

230 Views
फिल्म ‘नमक हलाल’ के गाने ‘पग घुंगरू बांध’ की. ये वो समय था जब अमिताभ बच्चन अपने करियर की पीक पर थे. इस साल ‘नमक हलाल’ के अलावा उनकी ‘खुद्दार’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘शक्ति’, ‘देश प्रेम’ जैसी फिल्में आईं. इसी साल कुछ अच्छे गाने भी आए. मगर बप्पी दा के कम्पोज़ किए हुए गाने के आगे सब फीका ही रहा.
‘पग घुंघरू बांध’ गाना बहुत लम्बा है. शुरुआत के लम्बे म्यूजिक पीस को मिलाकर करीब 12 मिनट का. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था उस समय. गाने को किशोर कुमार की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया कहते हैं कि ये पहला ऐसा गाना था, जिसमें डिस्को के साथ बप्पी दा ने फ्यूजन किया था. इसी गाने क अंतरे में डिस्को म्यूज़िक के साथ सरगम का इस्तेमाल किया गया है. कहा जाता है कि ये गाना अपने समय का पहला गाना था, जिसमें मॉर्डन बीट पर सरगम का यूज़ हुआ.
बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने इस गाने की कम्पोज़िंग अपने मामा यानी किशोर कुमार को दिखाई, तो उन्होंने कहा था-
”बप्पी, क्या तुमने मुझे तानसेन समझ रखा है, ये सब सरगम कैसे होगा?”
बप्पी लहरी ने ये भी बताया था कि गाने को पूरा देखने के बाद किशोर कुमार परेशान भी हो गए थे. कि 12 मिनट लंबा गाना रिकॉर्ड कैसे किया जाएगा?
चार दिनों में पूरी हुई थी रिकॉर्डिंग
‘नमक हलाल’ के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने बप्पी दा से कहा कि उनकी फिल्म में एक गाना 12 मिनट का है. जिसे किशोर दा की आवाज़ में रिकॉर्ड किया जाना है. बप्पी दा को ये निर्देश थे कि गाने में डिस्को इस्तेमाल करना है. मगर बप्पी दा चाहते थे कि वो इस गाने को क्लासिकल टच दें.
बप्पी दा ने इसी गाने में खूब एक्सपेरिमेंट किया और फाइनल रिज़ल्ट के तौर पर ये बेहतरीन गाना निकलकर सामने आया.
इसकी रिकॉर्डिंग पर बात करते हुए बप्पी दा ने बताया था,
उस वक्त किशोर दा के साथ अमिताभ बच्चन भी रिकॉर्डिंग में आते थे. महबूब स्टूडियो में ये गाना रिकॉर्ड हुआ था. 12 मिनट में कई वेरिएशन में इसे गाया जाना था. इसकी रिकॉर्डिंग पूरे चार दिनों तक चली. उस वक्त एक ही माइक से सारे सिंगर गाते थे. एक के बाद एक हटते जाते थे और लाइव रिकॉर्डिंग भी होती थी. सब कुछ वहीं होता था.
..अमिताभ बच्चन ने पुराने दिन याद करते हुए बताया कि ‘पग घुंघरू’ की शूटिंग के दौरान उनक हालत खराब हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘काम करते समय जो हालत हुई थी, वो बयां नहीं कर सकते. नाचना-वाचना हमें आता नहीं और ये सच है. इतने डंडे मार-मार के जितने हमारे डांस टीचर्स है, उन्होंने हमें बोला ऐसा करो, वैसे करो. हालत खराब हो गई.’
ये कहना गलत नहीं कि किशोर कुमार से ये करिश्माई गीत कोई गवा सकता था, तो वो सिर्फ बप्पी दा ही थे. उनके गानों में इतनी एनर्जी होती कि बंदे के पैर आप ही थिरकने लग जाया करते थे. ये गाना किशोर दा ने 2-3 घंटे की रिहर्सल के बाद एक ही बार में पूरा गाना गाया था बप्पी दा और किशोर दा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं मगर अपने संगीत के माध्यम से वो हमेशा अमर रहेंगे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल