फॉलो करें

आप को रास नहीं आया कांग्रेस का साथ, हरियाणा में 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगें..!

189 Views

हरियाणा. आम आदमी पार्टी हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी, इस आशय की घोषणा की पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह व डॉ संदीप पाठक ने चंडीगढ़ में एक पत्रवार्ता में दी है.  भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी आज एक राष्ट्रीय पार्टी है. दो राज्यों में हमारी सरकार है. गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं. हमें पूरे देश के लोग पसंद कर रहे हैं. हरियाणा के लोगों को इस बात का गर्व है कि उनके यहां के अरविंद केजरीवाल दिल्ली जाकर चुनाव लड़ते हैं और पूरे देश की राजनीति को बदल देते हैं.

सीएम श्री मान ने आगे कहा कि हरियाणा के लोगों ने हमसे यहां चुनाव लडऩे की गुज़ारिश की और वह बदलाव चाहते हैं. हम आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरी ताक़त से लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति पंजाब और दिल्ली से काफ़ी मिलती-जुलती है. दोनों राज्यों से हरियाणा जुड़ा हुआ है. हमारी आपस में रिश्तेदारियां भी हैं. हम यहां पूरी मेहनत से और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे. वहीं संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में पूरी मज़बूती के साथ लडऩे का फ़ैसला किया है.  राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में किसानों, युवाओं पर लाठियां बरसाई गई हैं. हरियाणा को फिरौती का राज्य बना दिया है. हरियाणा के नौजवान गर्व के साथ सेना में भर्ती होते हैं और हंसते-हंसते अपनी शहादत देते हैं लेकिन अग्निवीर योजना लाकर उनका अपमान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है. हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है. दिल्ली के काम की चर्चा पूरी दुनिया में होती है. हरियाणा के हाल को बदलने के लिए इस बार हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौक़ा देगी और खट्टर.सैनी के इंजन को बदलेगी. आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर मज़बूती से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी कि दुनिया देखेगी. ऐसा चुनाव ना कभी हरियाणा में लड़ा गया होगा और ना ही लड़ा जाएगा. हम यहां सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे. हम अब तक 6500 गांव में बदलाव जनसंवाद कर चुके हैं. इसमें जनता हमसे यही कह रही है कि कैसे भी बदलाव लेकर आइए. हरियाणा की जनता अपने बेटे केजरीवाल की तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रही है. आप नेता संदीप पाठक ने कहा जनता बदलाव चाहती है और आप बदलाव के लिए तैयार है. हम अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और इस बार नतीजे अच्छे होंगे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल