फॉलो करें

Paris Olympics: ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजेगा भारत

204 Views

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को ओलंपिक के लिए भारतीय दल में सात रिजर्व सहित 117 एथलीटों के शामिल होने की पुष्टि की। भारत को इन एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी आगामी ओलंपिक के लिए भारतीय दल के साथ जाएंगे।
वहीं, गोला फेंक एथलीट आभा खुटाआ का नाम इसमें शामिल नहीं है। विश्व रैंकिंग के जरिए कोटा हासिल करने वाली आभा खटुआ का नाम हटाने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले विश्व एथलेटिक्स की ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया था।

पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। 29 भारतीय एथलीट इन खेलों में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसमे 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा निशानेबाजी में 21 और हॉकी के 19 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस में आठ खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि बैडमिंटन में सात खिलाड़ी होंगे जिसमे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शामिल हैं।
इनके अलावा कुश्ती के छह, तीरंदाजी के छह और मुक्केबाजी के छह खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। वहीं, गोल्फ से चार, टेनिस के तीन, तैराकी से दो, सेलिंग के दो और घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन से एक-एकखिलाड़ी इन खेलों में जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था और टीम ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे जो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल