फॉलो करें

आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी प्राप्त करने पर वरुण कानु को राजदीप ग्वाला ने दी बधाई

196 Views
शिलचर 26 अगस्त: ईचाबिल चाय बागान निवासी आईटीआई श्रीकोना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशिक्षक, बराक चाय श्रमिक यूनियन के सचिव बाबुल नारायण कानू और श्रीमती उर्मिला कानू के पुत्र वरुण कानू ने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। पीएचडी में उनके शोध का विषय था – एक्सपीरिमेन्टल इन्वेस्टिगेशन आफ वेरिअस पोटेन्शियल ट्रीटमेंट मेथाडस फार डायपर वास्ट।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आइआइटी) बॉम्बे के प्रोफेसर अनुराग गर्ग के गाइडेंस में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के तहत उनका ये शोध  था।
 वरुण की सफलता से उनके परिवार के अलावा उनके दोस्त और परिजन भी खुश हुए और उन्हें बधाई दी।  उनके इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला ने वरुण को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बारात चाय श्रमिक यूनियन के संयुक्त महासचिव रवि नोनिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी प्रदान की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल