फॉलो करें

व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस, भरनी पड़ेगी फीस, विरोध शुरू

125 Views

हरारे. जिम्बाब्वे में व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के लिए अब लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि यह कदम फेक न्यूज और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है. हालांकि, यह फैसला देश में विवाद का विषय बन गया है. देश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इस नए नियम की घोषणा करते हुए कहा कि सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को देश के पोस्ट और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (टीआरए) में रजिस्टर कराना होगा और लाइसेंस लेना होगा. इस लाइसेंस के लिए कम से कम 50 डॉलर (करीब 4200 रुपये) का शुल्क देना होगा.

सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में अक्सर फेक न्यूज और गलत सूचनाएं फैलाई जाती हैं, जिससे समाज में अफवाहें फैलती हैं और अशांति का माहौल बन सकता है. यह नया नियम डेटा सुरक्षा कानून के अनुरूप है, जिसके तहत व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करना अनिवार्य है. चूंकि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के पास ग्रुप में शामिल लोगों की व्यक्तिगत जानकारी होती है, इसलिए उन पर भी यह कानून लागू होता है.

इस नए नियम का देश में कई लोगों ने विरोध किया है. उनका कहना है कि इससे लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगेगा और ऑनलाइन संवाद बाधित होगा. इसके अलावा, छोटे व्यवसायों और चर्चों जैसे संगठनों को भी इस लाइसेंस के लिए पैसे खर्च करने होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम फेक न्यूज को रोकने में कितना कारगर होगा, यह कहना अभी मुश्किल है. हालांकि, इससे निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. जिम्बाब्वे का यह फैसला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. कई देशों में भी सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जा रहे हैं, लेकिन जिम्बाब्वे का यह फैसला सबसे सख्त में से एक है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल