फॉलो करें

सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया मामला: सफाई कर्मचारियों ने किया नगरीय विकास मंत्री खर्रा के निवास के बाहर प्रदर्शन

269 Views

जयपुर, 11 नवंबर । सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में लागू किए गए नियमों में संशोधन की मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठन से जुड़े लोगों ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए वहां मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इसके साथ ही प्रदर्शन करने वाले संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम सफाई कर्मचारी के एक संगठन ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में लागू एक नियम का विरोध करने के लिए यूडीएच मंत्री के निवास पर सोमवार दोपहर पहुंचे। यहां पहुंचने पर कर्मचारियों ने यूडीएच मंत्री के निवास के बाहर धरना दिया और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी। इन तख्तियों पर भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र पर समक्ष अधिकारी के हस्ताक्षर की बाध्यता को हटाने का उल्लेख किया गया। प्रदर्शन कर रहे संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इससे नगर निगम में भ्रष्टाचार पनपेगा। जो भी अभ्यर्थी अनुभव प्रमाण पत्र लेकर अधिकारी के पास जाएगा तो वह उस पर हस्ताक्षर करने से पहले रिश्वत मांगेगा। काफी देर तक विरोध-प्रदर्शन चलने के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने समझाइश की और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। बार-बार समझाइश नहीं करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्रदेशभर में 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली है। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक साल का सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का सर्टिफिकेट (अनुभव प्रमाण पत्र) होना अनिवार्य है। अनुभव प्रमाण पत्र जो कॉन्ट्रेक्ट फर्म या ठेकेदार के जरिए अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। उस पर संबंधित नगर निगम के समक्ष स्तर के अधिकारी उपायुक्त या सीएसआई से वेरीफाई करवाना होगा। इस वेरिफिकेशन में अधिकारी उक्त अभ्यर्थी से कम के बदले काटे गए पीएफ-ईएसआई का रिकॉर्ड भी मांगेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल